24 साल पुरानी इस फिल्म पर मचा था बड़ा विवाद, एक्ट्रेस को बिना बताए जोड़े गए थे अश्लील सीन; कोर्ट तक पहुंचा मामला
साल 2002 में रिलीज हुई फिल्म ‘एक छोटी सी लव स्टोरी’ अपने बोल्ड कंटेंट से ज्यादा पर्दे के पीछे हुए विवादों की वजह से सुर्खियों में रही थी।
फिल्म में मनीषा कोईराला मुख्य भूमिका में थीं, जबकि निर्देशन शशिलाल नायर ने किया था। रिलीज के वक्त इस फिल्म ने इंडस्ट्री में बड़ा विवाद खड़ा कर दिया था और मामला कोर्ट तक पहुंच गया था।
फिल्म की कहानी एक उम्रदराज महिला और उससे प्रभावित एक किशोर लड़के के रिश्ते के इर्द-गिर्द घूमती थी। उस दौर में इस तरह का विषय काफी अलग माना जाता था, इसलिए फिल्म शुरुआत से ही चर्चा में रही। लेकिन असली विवाद तब शुरू हुआ, जब मनीषा कोईराला ने आरोप लगाया कि फिल्म में उनकी जानकारी के बिना कुछ बोल्ड और सेमी-न्यूड सीन जोड़ दिए गए।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, एक्ट्रेस का कहना था कि उन्होंने कुछ खास सीन करने से इनकार किया था, लेकिन बाद में बॉडी डबल का इस्तेमाल कर वे दृश्य शूट किए गए और उन्हें फिल्म के फाइनल कट में शामिल कर लिया गया। जब मनीषा ने फिल्म देखी, तो वह हैरान रह गईं और उन्होंने फिल्म की रिलीज रुकवाने के लिए कोर्ट का दरवाजा खटखटाया।
विवाद बढ़ने के बाद मामला काफी चर्चाओं में रहा। उस समय मनीषा ने यह मांग की थी कि फिल्म से आपत्तिजनक सीन हटाए जाएं। हालांकि, फिल्म के निर्देशक ने इन आरोपों से इनकार किया और दावा किया कि सभी चीजें जानकारी में थीं। बाद में अदालत ने फिल्म की रिलीज पर रोक लगाने से मना कर दिया।
काफी विवादों के बावजूद ‘एक छोटी सी लव स्टोरी’ रिलीज हुई और बॉक्स ऑफिस पर चर्चा का विषय बनी। फिल्म में मनीषा कोईराला के साथ आदित्य सील नजर आए थे। इसके अलावा रणवीर शौरी ने भी अहम भूमिका निभाई थी।
Comments are closed.