कर्नाटक में मूसलधार बारिश से हाहाकार, दक्षिण कन्नड़ समेत कई जिलों में रेड अलर्ट जारी

2

कर्नाटक में भारी बारिश से हाहाकार, 16 जून तक दक्षिण कन्नड़ समेत कई जिलों में रेड अलर्ट

मॉनसून ने देश के कई हिस्सों में दस्तक दे दी है और कर्नाटक इससे अछूता नहीं रहा। राज्य के तटीय इलाकों में मूसलधार बारिश ने जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित किया है। खासकर दक्षिण कन्नड़ जिले में हालात बेहद खराब हैं। मौसम विभाग (IMD) ने 16 जून तक भारी बारिश को लेकर रेड अलर्ट जारी किया है।

मेंगलुरु के निचले इलाकों में जलभराव, यातायात अस्त-व्यस्त
मेंगलुरु के कई निचले इलाके जलमग्न हो गए हैं। कार स्ट्रीट, लोअर बेंदूर और कोट्टारा जैसे क्षेत्रों में सड़कों पर घुटनों तक पानी भर गया है। जलभराव के चलते कई इलाकों में ट्रैफिक जाम की स्थिति बन गई है। एक सार्वजनिक बस पानी में फंसकर खराब हो गई, जिसे यात्रियों को धक्का देकर सड़क किनारे लगाना पड़ा।

घरों में घुसा पानी, अंडरपास में बाढ़ जैसे हालात
पडित रेलवे अंडरपास और आसपास के हिस्सों में बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। कई निचले इलाकों में बारिश का पानी घरों में घुस गया है, जिससे लोग परेशान हैं। प्रशासन लगातार राहत और निकासी कार्य में जुटा है।

बारिश से राहत के फिलहाल नहीं हैं आसार
मौसम विभाग का कहना है कि कर्नाटक के तटीय और दक्षिणी जिलों में अगले कुछ दिनों तक भारी बारिश की संभावना बनी हुई है। बादल छाए रहने और तेज़ बौछारों के चलते 16 जून तक अलर्ट जारी रहेगा।

Comments are closed.