अमेरिका में फिर ठप हुई X की सेवा, हजारों यूजर्स को लॉगिन और पोस्टिंग में परेशानी
एलन मस्क के स्वामित्व वाला सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पूर्व में ट्विटर) एक बार फिर आउटेज की चपेट में आ गया है। शनिवार शाम से अमेरिका में हजारों यूजर्स को प्लेटफॉर्म पर लॉगिन और पोस्ट करने में परेशानी का सामना करना पड़ा।
Downdetector नामक आउटेज ट्रैकिंग वेबसाइट के मुताबिक, शाम 6:07 बजे से सर्वर संबंधी समस्याएं सामने आईं। करीब 6,700 यूजर्स ने वेबसाइट पर एक्स की सेवा में बाधा की शिकायत दर्ज की है। हालांकि, विशेषज्ञों का मानना है कि वास्तविक संख्या इससे कहीं अधिक हो सकती है।
लगातार बढ़ रही हैं तकनीकी दिक्कतें
यह पहला मौका नहीं है जब एक्स पर इतना बड़ा आउटेज देखने को मिला हो। मई 2025 में भी दुनियाभर में हजारों यूजर्स एक्स की सेवाओं से वंचित हो गए थे। मार्च 2025 में आए एक अन्य आउटेज के दौरान एलन मस्क ने साइबर अटैक की आशंका जताई थी।
फिलहाल, एक्स की ओर से इस ताज़ा आउटेज पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। यूजर्स उम्मीद कर रहे हैं कि तकनीकी टीम जल्द सेवा बहाल करेगी।
Comments are closed.