भारत समेत 92 देशों पर ट्रंप का टैरिफ ऑर्डर, 10% से 41% तक शुल्क लागू — पूरी लिस्ट जारी
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने गुरुवार को 92 देशों पर 10% से लेकर 41% तक के नए रेसिप्रोकल टैरिफ लगाने का आदेश जारी किया है। हालांकि, मामूली राहत यह है कि ये टैरिफ तत्काल प्रभाव से लागू नहीं होंगे, बल्कि आदेश के मुताबिक सात दिनों बाद प्रभावी होंगे।
इस फैसले के तहत भारत को अमेरिका में अपने निर्यात पर 25% टैरिफ चुकाना होगा, क्योंकि दोनों देशों के बीच कोई नया व्यापार समझौता नहीं हो सका।
प्रमुख टैरिफ दरें:
भारत – 25%
पाकिस्तान – 19%
ब्राजील – 10% (हालांकि कुल प्रभाव 50%)
कनाडा – 35%
ताइवान – 20%
दक्षिण अफ्रीका – 30%
सीरिया – 41% (सबसे अधिक)
म्यांमार, लाओस – 40%
स्विट्जरलैंड – 39%
इज़रायल, आइसलैंड, फिजी, घाना – 15%
व्हाइट हाउस के अनुसार, जिन देशों ने अमेरिका के साथ समझौते किए हैं उन्हें रियायत मिली है, जबकि जिन देशों ने तय समयसीमा तक वार्ता पूरी नहीं की, उन पर सख्त टैरिफ लगाए गए हैं।
यूरोपीय संघ को मिला मिलाजुला व्यवहार:
कॉलम-1 शुल्क दर >15%: 0% टैरिफ
कॉलम-1 शुल्क दर <15%: 15% टैरिफ
मेक्सिको के लिए खुला वार्ता का रास्ता:
मेक्सिको के साथ अभी भी 90 दिनों की वार्ता जारी रहेगी। फिलहाल उस पर 25% टैरिफ लागू है, जिसे ट्रंप पहले 30% करने की चेतावनी दे चुके हैं।
दुनिया के गरीब देशों पर भी टैरिफ की मार:
सीरिया, म्यांमार, लाओस, लिबिया, श्रीलंका, अफगानिस्तान और अन्य युद्धग्रस्त व विकासशील देशों पर भी भारी टैरिफ लगाए गए हैं।
पूरी सूची (देश: टैरिफ दर)
नीचे कुछ प्रमुख देशों की टैरिफ दरें दी गई हैं। पूरी सूची उपलब्ध है:
देश टैरिफ (%)
भारत 25%
पाकिस्तान 19%
ब्राजील 10%
कनाडा 35%
ताइवान 20%
दक्षिण अफ्रीका 30%
स्विट्जरलैंड 39%
सीरिया 41%
लाओस, म्यांमार 40%
श्रीलंका 20%
जापान, इज़रायल 15%
यूनाइटेड किंगडम 10%
Comments are closed.