देशभर में जारी शीतलहर के बीच कई राज्यों में स्कूलों की छुट्टियां बढ़ा दी गई हैं।
उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड और कोल्ड वेव अलर्ट को देखते हुए प्रशासन एहतियाती कदम उठा रहा है, जिसमें स्कूलों को अस्थायी रूप से बंद रखना भी शामिल है। यूपी, दिल्ली-एनसीआर, बिहार समेत कई राज्यों में या तो विंटर वेकेशन बढ़ा दी गई है या स्कूल खुलने की तारीख आगे बढ़ाई गई है।
यूपी में कहां बढ़ीं स्कूलों की छुट्टियां
उत्तर प्रदेश के कुछ जिलों में शीतलहर को देखते हुए स्कूल बंद रखने का फैसला लिया गया है।
बरेली में जिलाधिकारी ने सभी बोर्ड (CBSE, ICSE समेत) के स्कूलों को 10 जनवरी तक बंद रखने के आदेश दिए हैं।
पीलीभीत में भी स्कूल 10 जनवरी तक बंद रहेंगे।
लखनऊ में प्रशासन ने 8 जनवरी तक स्कूल बंद रखने का आदेश जारी किया है।
वहीं शामली में 7 जनवरी तक स्कूलों में छुट्टी रहेगी।
हालांकि प्रदेश के कई अन्य जिलों में 8वीं के बाद की कक्षाएं शुरू हो चुकी हैं और प्री-बोर्ड परीक्षाएं भी चल रही हैं।
दिल्ली-एनसीआर में कब खुलेंगे स्कूल
राजधानी दिल्ली में पहले से घोषित कार्यक्रम के अनुसार स्कूल 15 जनवरी तक बंद रहेंगे।
हरियाणा में भी 1 से 15 जनवरी तक विंटर वेकेशन घोषित की गई है।
एनसीआर के नोएडा और गाजियाबाद में कक्षा 8 तक के स्कूल 14 जनवरी तक बंद रखे गए हैं, जबकि 9वीं और उससे ऊपर की कक्षाएं शुरू हो चुकी हैं।
इन राज्यों में भी स्कूल बंद
बिहार में भीषण ठंड को देखते हुए कई जिलों में स्कूलों को बंद रखा गया है, वहीं कई जगहों पर स्कूलों की टाइमिंग बदली गई है।
राजस्थान के जयपुर में स्कूल 8 जनवरी तक बंद रहेंगे।
झारखंड में 12वीं तक के स्कूलों को 8 जनवरी तक बंद रखने का आदेश है।
त्रिपुरा में भी स्कूलों को 10 जनवरी तक बंद रखा जाएगा।
Comments are closed.