इज़रायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने बताया है कि वह गाज़ा में शांति योजना के दूसरे चरण पर चर्चा के लिए इस माह के अंत तक अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से मुलाकात करेंगे।
गौरतलब है कि गाज़ा में युद्धविराम 10 अक्टूबर से लागू है और जर्मन चांसलर फ्रेडरिक मर्ज भी इस योजना के अगले चरण को जल्द लागू करने पर जोर दे चुके हैं।
नेतन्याहू का राजनीतिक बयान
नेतन्याहू ने साफ कहा है कि यदि भ्रष्टाचार मामलों में उन्हें राष्ट्रपति से माफी भी मिल जाए, तब भी वह राजनीति नहीं छोड़ेंगे। उन्होंने यह भी बताया कि वेस्ट बैंक को इज़रायल में शामिल करने का मुद्दा चर्चा में है, हालांकि सरकार ने अभी इस पर कोई अंतिम निर्णय नहीं लिया है।
वेस्ट बैंक से जुड़े इज़रायल के प्रस्ताव को लेकर वैश्विक स्तर पर पहले ही कड़ा विरोध दर्ज किया जा चुका है।
Comments are closed.