अलवर में 48 फीट गहरे बोरवेल में फंसा 9 साल का बच्चा, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

0

अलवर जिले के बुटोली गांव में सोमवार शाम एक बड़ा हादसा हो गया।

नौ वर्षीय बच्चा खेलते समय करीब 300 फीट गहरे खुले बोरवेल में गिर गया। बच्चा लगभग 48 फीट की गहराई पर मिट्टी और पाइप के बीच फंसा हुआ है। उसे बाहर निकालने के लिए देर रात तक रेस्क्यू ऑपरेशन जारी रहा, लेकिन सफलता नहीं मिल सकी।

जानकारी के अनुसार, भानू सोमवार शाम करीब छह बजे गांव में अन्य बच्चों के साथ खेल रहा था। इसी दौरान वह खुले पड़े बोरवेल में जा गिरा। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में अफरा-तफरी मच गई और प्रशासन को सूचना दी गई।

बोरवेल के आसपास खुदाई कर बचाव अभियान

सूचना मिलते ही प्रशासन और पुलिस के अधिकारी आपदा प्रबंधन दल के साथ मौके पर पहुंचे। बच्चे को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए बोरवेल के आसपास जेसीबी और अन्य मशीनों की मदद से खुदाई शुरू की गई। रेस्क्यू टीम लगातार बच्चे तक पहुंचने का प्रयास कर रही है।

आवाज देने पर बच्चे दे रहा जवाब

परिजन लगातार बच्चे को आवाज देकर उसका हौसला बढ़ा रहे हैं। बताया गया है कि बच्चा उनकी आवाज का जवाब भी दे रहा है। रस्सी के सहारे उसके लिए पानी की बोतल और बिस्किट नीचे पहुंचाए गए हैं।

ग्रामीणों के मुताबिक, यह बोरवेल काफी समय से बंद था और इस्तेमाल में नहीं लिया जा रहा था। खुले बोरवेल के कारण यह हादसा हुआ।

Comments are closed.