11 साल की बच्‍ची से दरिंदगी, दांतों से नौ जगह काटा – नाखूनों से नोचा; घूसों से बेहोश करने के बाद किया दुष्‍कर्म

0 27

रामपुर। UP Crime: उसे राक्षसी प्रवृत्ति का कहना गलत नहीं होगा। उसके वहशीपन से बचने के लिए 11 साल की मूक दिव्यांग बेटी ने कितना संघर्ष किया होगा। उसके शरीर के जख्म इसकी गवाही दे रहे हैं।

लाला लाजपत राय मेडिकल कालेज मेरठ में डा. रचना के नेतृत्व में गायनी विभाग में बच्ची का उपचार किया जा रहा है। उपचार के दौरान पता चला है कि बच्ची के शरीर पर दांतों से नौ जगह काटा गया है। उसके मुंह पर घूसों से कई वार किए गए हैं। आशंका है कि पहले आरोपित ने बच्ची को घूसे मारकर बेहोश किया और फिर दरिंदगी की। नाखूनों के कई निशान भी मिले हैं।

कुछ देर के लिए आया था होश
डा. रचना ने बताया कि बच्ची को सुबह कुछ देर के लिए होश आया था। वह बेहद डरी हुई है। इशारों में उससे बात करने की कोशिश की गई, लेकिन फिर से बेहोश हो गई थी। हालांकि बाद में वह होश में आ गई।
रामपुर के सैफनी क्षेत्र में गांव का ही दान सिंह 15 अप्रैल (मंगलवार) को दलित बेटी का अपहरण कर ले गया। खेत में ले जाकर उसके साथ दरिंदगी की गई। रातभर खोजने के बाद स्वजन को अगले दिन बेटी खेत में बेहोशी की अवस्था में निर्वस्त्र मिली। खून से लथपथ कपड़े पास में ही पड़े थे।

आरोपित गिरफ्तार
स्थानीय स्तर पर हालत गंभीर होने पर उसे पहले मुरादाबाद भेजा गया। वहां से मेरठ ले जाया गया है। गुरुवार दोपहर दो बजे उसका सिटी स्कैन कराया गया है। बच्ची के ताऊ ने मेरठ में बताया कि उनकी भतीजी सुन तो लेती है, लेकिन बोल नहीं पाती है। उन्होंने बताया कि वह सुबह के समय रोजाना गांव में खेलने के लिए चली जाती थी। शाम तक लौट आती थी। मंगलवार को नहीं लौटी।

पुलिस ने सीसीटीवी खंगालकर 24 वर्षीय दान सिंह यादव को गिरफ्तार कर लिया। बच्ची के स्वजन के साथ सैफली थाने के दारोगा राजेंद्र सिंह टीम के साथ सुरक्षा में मौजूद हैं।

मेडिकल कालेज के प्रचार्य डा. आरसी गुप्ता ने बताया कि बच्ची का गायनी विभाग में उपचार चल रहा है। अभी वह खतरे से बाहर है। उसके शरीर पर कई चोट के निशान हैं। बच्ची होश में है। अभी उसे दो से तीन दिन तक भर्ती रखना पड़ेगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.