बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट की तारीखें घोषित, रेल मंत्री ने टिकट को बताया किफायती

2

बुलेट ट्रेन: सूरत-बिलिमोरा सेक्शन 2027 तक शुरू, मुंबई तक 2029 में पूरी परियोजना।

सूरत से बिलिमोरा तक बुलेट ट्रेन का पहला सेक्शन साल 2027 तक शुरू हो जाएगा। यह घोषणा केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने 20 सितंबर को मुंबई में की। उनका कहना है कि पूरा मुंबई-अहमदाबाद हाई-स्पीड कॉरिडोर 2029 तक तैयार होगा और किराया आम लोगों के लिए किफायती रहेगा।

शुरुआत में ट्रेन हर आधे घंटे में चलेगी, जबकि बाद में हर 20 मिनट और पूरे सेक्शन पर काम पूरा होने के बाद हर 10 मिनट में सेवाएं उपलब्ध होंगी।

आर्थिक और सामाजिक महत्व
बुलेट ट्रेन आनंद, अहमदाबाद, वडोदरा, सूरत, वापी और मुंबई को जोड़ते हुए एक बड़ा आर्थिक कॉरिडोर तैयार करेगी। इससे उत्पादकता और कारोबार में वृद्धि होगी, एकीकृत बाजार बनेंगे और उद्योगों का विकास तेज़ होगा।

प्रगति अपडेट
मुंबई-अहमदाबाद कॉरिडोर में 508 किलोमीटर में से 321 किलोमीटर वायाडक्ट और 398 किलोमीटर पियर का काम पूरा हो चुका है। 17 नदी पुल, 9 स्टील ब्रिज और 206 किलोमीटर नॉइज़ बैरियर तैयार हो चुके हैं। 2000 से अधिक ओवरहेड इलेक्ट्रिक मास्ट लग चुके हैं। पालघर जिले में 7 पर्वतीय सुरंगों की खुदाई जारी है। मुंबई के भूमिगत स्टेशन पर बेस स्लैब कास्टिंग और गुजरात के सभी स्टेशनों पर अधिरचना का काम अंतिम चरण में है।

नई पीढ़ी की तकनीक
भारत को जापान की नई पीढ़ी की बुलेट ट्रेन E10 शिंकान्सेन मिलने की संभावना है। जापान और भारत दोनों ने प्रोजेक्ट की प्रगति पर संतोष जताया और आधुनिक ट्रेन प्रणाली को भारत में लाने पर चर्चा की।

Comments are closed.