पहलगाम हमले में NIA की बड़ी सफलता, दो संदिग्धों की गिरफ्तारी

1

पहलगाम आतंकी हमले में NIA को सफलता, दो स्थानीय मददगार गिरफ्तार

राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने पहलगाम आतंकी हमले के सिलसिले में बड़ी कार्रवाई करते हुए रविवार को दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिन पर हमले में शामिल आतंकियों को शरण देने का आरोप है। गिरफ्तार किए गए व्यक्तियों की पहचान परवेज अहमद जोथर (निवासी: बटकोट, पहलगाम) और बशीर अहमद जोथर (निवासी: हिल पार्क, पहलगाम) के रूप में हुई है।

आतंकियों की पहचान और लिंक का खुलासा
पूछताछ के दौरान दोनों आरोपियों ने इस बात की पुष्टि की कि हमले में शामिल तीनों आतंकी पाकिस्तान के नागरिक थे और आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा से जुड़े हुए थे। NIA के मुताबिक, गिरफ्तार व्यक्तियों ने आतंकियों को आश्रय और अन्य स्थानीय मदद मुहैया कराई थी।

यह गिरफ्तारी पहलगाम हमले की जांच में एक अहम मोड़ माना जा रहा है और NIA अब इन खुलासों के आधार पर आगे की कार्रवाई तेज कर सकती है।

Comments are closed.