अमृतसर में सेना का जवान ISI के लिए जासूसी करते पकड़ा गया, एक अन्य सहयोगी भी गिरफ्तार

1

अमृतसर में सेना का जवान ISI के लिए जासूसी करते पकड़ा गया, साथी समेत गिरफ्तार

अमृतसर देहात पुलिस के स्पेशल सेल ने रविवार सुबह एक बड़ी कार्रवाई करते हुए भारतीय सेना के एक जवान और उसके साथी को पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी ISI के लिए जासूसी करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार जवान सैन्य ठिकानों और सेना की गतिविधियों से जुड़ी जानकारी ISI को भेज रहा था।

पेन ड्राइव और मोबाइल जब्त
पुलिस ने आरोपियों के पास से एक पेन ड्राइव और दो मोबाइल फोन बरामद किए हैं। इनसे संबंधित डिजिटल डेटा को जांच के लिए फॉरेंसिक लैब भेजा गया है। आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर लिया गया है।

आरोपियों की पहचान
एसएसपी मनिंदर सिंह के अनुसार, गिरफ्तार जवान की पहचान गुरप्रीत सिंह उर्फ गोपी (निवासी – गांव धालीवाल, थाना लोपेके) के रूप में हुई है, जो भारतीय सेना में वर्ष 2016 से कांस्टेबल के रूप में कार्यरत है। उसके साथ गिरफ्तार दूसरा आरोपी साहिल मसीह भी उसी गांव का निवासी है।

ISI एजेंट के संपर्क में था जवान
जांच में सामने आया है कि गुरप्रीत सिंह पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी ISI के एजेंट राणा जावेद के संपर्क में था। दोनों के बीच नियमित तौर पर मोबाइल पर बातचीत होती थी। गुरप्रीत पर आरोप है कि वह सेना की छावनियों, सैन्य ठिकानों और मूवमेंट की जानकारी राणा को भेजता था। प्रारंभिक जांच में उसके मोबाइल से कई संदिग्ध वीडियो और तस्वीरें डिलीट की गई मिली हैं।

कोर्ट में किया जाएगा पेश
फिलहाल पुलिस दोनों आरोपियों से पूछताछ कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि कहीं जासूसी का यह नेटवर्क और बड़ा तो नहीं है। दोनों को आज शाम कोर्ट में पेश किया जाएगा।

Comments are closed.