अमेरिका में F-35 फाइटर जेट क्रैश, नेवल एयर स्टेशन लेमूर में हुआ हादसा

2

अमेरिका में F-35 लड़ाकू विमान क्रैश, पायलट समय रहते निकला सुरक्षित

अमेरिका के कैलिफोर्निया स्थित नेवल एयर स्टेशन लेमूर (NAS Lemoore) के पास एक अत्याधुनिक F-35 लड़ाकू विमान क्रैश हो गया। हालांकि, राहत की बात यह रही कि पायलट समय रहते ईजेक्शन कर सुरक्षित निकल गया। अमेरिकी नौसेना ने हादसे की पुष्टि की है।

NAS लेमूर की ओर से जारी आधिकारिक बयान में कहा गया कि विमान दुर्घटना में कोई अन्य सैन्यकर्मी प्रभावित नहीं हुआ है। पायलट को तुरंत आवश्यक चिकित्सकीय जांच के लिए भेजा गया है।

हादसे के कारणों की जांच जारी

घटना के कारणों का पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी गई है। अमेरिकी रक्षा क्षेत्र की दिग्गज कंपनी लॉकहीड मार्टिन, जो F-35 विमानों का निर्माण करती है, ने इस हादसे पर फिलहाल कोई टिप्पणी नहीं की है।

गौरतलब है कि F-35 दुनिया के सबसे उन्नत मल्टी-रोल फाइटर जेट्स में गिना जाता है, जिसकी तैनाती कई मित्र देशों की सेनाओं में भी की गई है।

Comments are closed.