अफगानिस्तान में भीषण भूकंप, 12 घंटे में कई झटके, 2200 मौतें

2

अफगानिस्तान में फिर भूकंप, मौत का आंकड़ा 2200 पार।

अफगानिस्तान में शुक्रवार रात 10:55 बजे 5.0 तीव्रता का भूकंप आया। जर्मन रिसर्च सेंटर फॉर जियोसाइंसेज (GFZ) के मुताबिक, बीते 12 घंटों में पूर्वी इलाकों में दो शक्तिशाली झटके महसूस किए गए।

चार दिन में तबाही, 2200 से ज्यादा मौतें
तालिबान प्रशासन के अनुसार, गुरुवार तक भूकंपों में 2,205 लोगों की मौत हो चुकी है और 3,640 लोग घायल हैं। नांगरहार प्रांत सहित कई जगहों पर लगातार झटके महसूस किए गए हैं और नुकसान का आकलन जारी है।

राहत और मदद की गुहार
भूकंप प्रभावित इलाकों में हालात बेहद खराब हैं। लोग भोजन, दवाइयों और आश्रय के लिए संघर्ष कर रहे हैं। संयुक्त राष्ट्र और अन्य एजेंसियों ने तुरंत मदद की अपील की है। वहीं, विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने राहत कार्यों के लिए 40 लाख डॉलर की मांग की है।

नए झटके से दहशत
GFZ ने बताया कि शुक्रवार को 5.4 तीव्रता का भूकंप भी दक्षिण-पूर्वी अफगानिस्तान में 10 किलोमीटर गहराई पर आया। लगातार झटकों से पहले से तबाह इलाकों में दहशत और बढ़ गई है।

Comments are closed.