उत्तराखंड में बारिश का कहर, चमोली में कई घर मलबे में दबे, 7 लोग लापता
उत्तराखंड में बारिश लगातार आफत बनकर बरस रही है। चमोली जिले के नंदा नगर में भारी बारिश से बड़ा नुकसान हुआ है। कुंतरी गांव में कई घर मलबे की चपेट में आ गए हैं। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक 6 मकान पूरी तरह तबाह हो गए हैं और 7 लोग लापता बताए जा रहे हैं। दो लोगों को सुरक्षित निकाल लिया गया है।
स्थानीय लोग और पुलिस-प्रशासन की टीम राहत-बचाव कार्य में जुटी है, लेकिन हालात इतने गंभीर हैं कि मौके तक पहुंचना बेहद मुश्किल हो रहा है। ग्रामीणों के अनुसार कई लोग अभी भी घरों में फंसे हुए हैं।
इससे पहले मंगलवार को भी देहरादून समेत कई जिलों में बादल फटने और भारी बारिश से तबाही मची थी। नदियों के उफान ने इमारतें, सड़कें और पुल बहा दिए थे। इन घटनाओं में 15 लोगों की मौत हो चुकी है, 16 लापता हैं और करीब 900 लोग अब भी विभिन्न इलाकों में फंसे हुए हैं।
Comments are closed.