इंडोनेशिया में तेज भूकंप, दहशत में लोग घरों से बाहर निकले
इंडोनेशिया में शुक्रवार को तेज भूकंप के झटके महसूस किए गए। रिक्टर स्केल पर तीव्रता अधिक होने के कारण लोगों में दहशत फैल गई और वे घबराकर घरों और इमारतों से बाहर निकल आए।
झटकों के बाद कई इलाकों में अफरा-तफरी का माहौल रहा। लोग सुरक्षित स्थानों की ओर भागे और सड़कों पर भीड़ लग गई। फिलहाल किसी बड़े नुकसान या जनहानि की खबर नहीं है।
स्थानीय प्रशासन ने राहत दलों को सतर्क कर दिया है और हालात पर करीबी नजर रखी जा रही है। विशेषज्ञों ने लोगों को अफवाहों से बचने और एहतियात बरतने की अपील की है।
Comments are closed.