बिहार में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर एनडीए गठबंधन के घटक दलों के बीच सीटों के बंटवारे पर सहमति बन गई है।
सूत्रों के मुताबिक, सभी दलों के बीच बातचीत का दौर अब समाप्त हो गया है और सीटों का अंतिम फार्मूला तय कर लिया गया है। गठबंधन की ओर से इसकी औपचारिक घोषणा आज की जाएगी।
सूत्रों का कहना है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की जेडीयू, भाजपा, और हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा समेत अन्य सहयोगी दलों के बीच कई चरणों की बैठकों के बाद यह समझौता हुआ है। जल्द ही सभी दल संयुक्त रूप से प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सीट बंटवारे का ऐलान करेंगे।
Comments are closed.