1 दिसंबर से बड़े बदलाव: LPG हुआ सस्ता, हवाई यात्रा हो सकती है महंगी

2

साल का आखिरी महीना दिसंबर शुरू होते ही आम लोगों की जेब पर असर डालने वाले कई बदलाव लागू हो गए हैं। एक ओर एलपीजी सिलेंडर के दाम घटे हैं, तो दूसरी ओर एयर टर्बाइन फ्यूल (ATF) महंगा होने से हवाई यात्रा लागत बढ़ने के संकेत मिले हैं।

एलपीजी सिलेंडर हुआ सस्ता
1 दिसंबर 2025 से तेल कंपनियों ने कमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमतों में 10 रुपये की कटौती की है। दिल्ली में 19 किलोग्राम का कमर्शियल सिलेंडर अब 1590.50 रुपये की बजाय 1580.50 रुपये में मिलेगा। हालांकि घरेलू LPG सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है।

PAN–आधार लिंकिंग की अंतिम तारीख
आयकर विभाग ने PAN–आधार लिंक कराने की अंतिम तिथि 31 दिसंबर 2025 तय की है। समय पर लिंकिंग नहीं करने पर PAN डी-एक्टिव हो सकता है, जिससे ITR फाइलिंग, बैंक KYC और सरकारी सब्सिडी जैसी प्रक्रियाएँ प्रभावित होंगी।

हवाई यात्रा महंगी होने के आसार
1 दिसंबर 2025 से एयर टर्बाइन फ्यूल (ATF) की कीमतों में बढ़ोतरी की गई है। इंडियन ऑयल द्वारा जारी नई दरों के अनुरूप चार प्रमुख महानगरों में ATF की कीमतें बढ़ गई हैं, जिसका असर जल्द ही हवाई किराए पर पड़ सकता है।

Comments are closed.