जम्मू-कश्मीर में सुरक्षाबलों ने एक बड़ी आतंकी साजिश को नाकाम कर दिया है।
उत्तरी कश्मीर के बारामूला जिले के जांबाजपोरा इलाके में जवानों ने एक आईईडी (IED) बरामद किया और उसे सुरक्षित तरीके से निष्क्रिय किया। यह इस हफ्ते में दूसरी बार है जब सेना ने ऐसे विस्फोटक उपकरण को समय रहते ढूंढकर निष्क्रिय किया।
पहले 18 फरवरी को श्रीनगर-बारामूला राष्ट्रीय राजमार्ग के किनारे एक संदिग्ध वस्तु मिलने से हड़कंप मच गया था। जांच में पता चला कि यह भी एक आईईडी था, जिसे किसी बड़ी आतंकी साजिश के तहत रखा गया था। सुरक्षाबलों ने तुरंत कार्रवाई करते हुए ट्रैफिक रोककर बम स्क्वायड टीम को बुलाया और आईईडी को निष्क्रिय कर दिया।
घाटी में सुरक्षाबलों की बढ़ती सक्रियता और खुफिया जानकारी के कारण हाल के दिनों में आतंकवादियों की कई नापाक योजनाएं फेल हो चुकी हैं। बारामूला में आईईडी बरामदगी से यह स्पष्ट होता है कि सुरक्षाबल लगातार आतंकवादियों की हरकतों पर नजर रखे हुए हैं और समय पर कार्रवाई कर लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित कर रहे हैं।
Comments are closed.