UK ने भारतियों के लिए e-Visa अनिवार्य किया, ब्रिटेन जाने से पहले जानें कैसे करें अप्लाई

2

ब्रिटेन ने अपनी वीजा प्रक्रिया को पूरी तरह डिजिटल कर दिया है। बुधवार से लागू नए नियमों के तहत भारत सहित सभी यात्रियों के लिए ई-वीजा और बिना वीजा वाले आगंतुकों के लिए इलेक्ट्रॉनिक यात्रा अनुमति (ईटीए) लेना अनिवार्य हो गया है।

अब पारंपरिक पेपर वीजा स्टिकर की जगह यह डिजिटल प्रणाली लेगी। नई प्रक्रिया के तहत बायोमीट्रिक रजिस्ट्रेशन के लिए आवेदन केंद्र पर व्यक्तिगत रूप से जाना जरूरी होगा, लेकिन पासपोर्ट जमा करने की आवश्यकता अब नहीं होगी। ब्रिटेन के आव्रजन और नागरिकता मंत्री माइक टैप ने सभी यात्रियों से कहा है कि वे यात्रा से पहले अपनी डिजिटल अनुमति सुनिश्चित करें, ताकि उनकी यात्रा बिना किसी रुकावट के हो सके।

ई-वीजा और ईटीए के बिना एयरलाइंस यात्रियों को विमान में सवार होने से रोक सकती हैं। ब्रिटिश सरकार का कहना है कि ई-वीजा सुरक्षित, तुरंत सत्यापन योग्य और छेड़छाड़ से सुरक्षित है। इससे वीजा धारकों के मौजूदा आव्रजन अधिकारों में कोई बदलाव नहीं होगा।

अब तक एक करोड़ से अधिक ई-वीजा जारी किए जा चुके हैं। अमेरिका, कनाडा, फ्रांस समेत 85 देशों के नागरिक जिन्हें पहले वीजा की जरूरत नहीं थी, अब ब्रिटेन यात्रा के लिए ईटीए अनिवार्य रूप से प्राप्त करना होगा।

Comments are closed.