ईरान से तनाव के बीच US ने की ‘Doomsday’ मिसाइल की टेस्टिंग, मिनटों में दुनिया के किसी भी कोने तक मार

0

मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के बीच अमेरिका ने अपनी शक्तिशाली अंतरमहाद्वीपीय बैलिस्टिक मिसाइल ‘मिनटमैन-III’ का परीक्षण किया है। यह मिसाइल परमाणु हथियार ले जाने में सक्षम है और दुनिया के किसी भी हिस्से तक पहुंचने की क्षमता रखती है।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, यह परीक्षण कैलिफोर्निया स्थित Vandenberg Space Force Base से किया गया। रात करीब 11 बजे लॉन्च की गई इस इंटरकॉन्टिनेंटल बैलिस्टिक मिसाइल को LGM‑30G Minuteman III के रूप में जाना जाता है, जिसे अमेरिका की परमाणु प्रतिरोधक क्षमता का अहम हिस्सा माना जाता है।

तनाव के बीच परीक्षण से बढ़ी चर्चा

मिडिल ईस्ट में जारी तनाव के बीच इस मिसाइल परीक्षण ने वैश्विक स्तर पर हलचल बढ़ा दी है। हालांकि United States Air Force Global Strike Command ने स्पष्ट किया कि यह एक नियमित और पहले से तय परीक्षण था। अधिकारियों के मुताबिक इस तरह के 300 से अधिक परीक्षण दशकों से किए जा चुके हैं, जिनका उद्देश्य मिसाइल प्रणाली की विश्वसनीयता और क्षमता का मूल्यांकन करना होता है।

क्या था परीक्षण का मकसद

अमेरिकी रक्षा अधिकारियों के अनुसार, इस लॉन्च का उद्देश्य मिसाइल प्रणाली की तैयारी, सटीकता और ऑपरेशनल क्षमता की जांच करना था। परीक्षण के दौरान मिसाइल ने हजारों किलोमीटर की दूरी तय करते हुए पश्चिम-मध्य प्रशांत महासागर में Marshall Islands के पास निर्धारित लक्ष्य क्षेत्र में गिरकर अपना मिशन पूरा किया।

कितनी ताकतवर है मिनुटमैन-III

LGM‑30G Minuteman III अमेरिका की जमीन से दागी जाने वाली प्रमुख परमाणु-सक्षम बैलिस्टिक मिसाइलों में से एक है। यह साइलो-आधारित मिसाइल है, जिसे अमेरिका की परमाणु प्रतिरोधक रणनीति का अहम हिस्सा माना जाता है।

यह मिसाइल कई री-एंट्री व्हीकल ले जाने में सक्षम होती है, जो लक्ष्य के करीब पहुंचकर अलग-अलग दिशा में गिर सकते हैं। इसी वजह से इसे अत्यधिक विनाशकारी क्षमता वाली मिसाइलों में गिना जाता है और यह लंबी दूरी तक सटीक हमले के लिए जानी जाती है।

Comments are closed.