हॉर्मुज स्ट्रेट को लेकर बढ़े तनाव के बीच अमेरिका ने ईरान के खिलाफ बड़ी सैन्य कार्रवाई की है। अमेरिकी सेना ने इस अहम जलमार्ग के पास स्थित ईरानी मिसाइल ठिकानों को निशाना बनाया है।
अमेरिकी सेंट्रल कमांड (CENTCOM) के मुताबिक, ईरान के समुद्र तटीय इलाकों में मौजूद मजबूत मिसाइल साइट्स पर 5,000 पाउंड के ‘डीप पेनिट्रेटर’ यानी बंकर बस्टर बमों का इस्तेमाल किया गया। ये बम खास तौर पर जमीन के भीतर या बेहद सुरक्षित ठिकानों को नष्ट करने के लिए इस्तेमाल किए जाते हैं।
मिसाइल ठिकानों पर सटीक हमला
CENTCOM ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर बयान जारी कर कहा कि हॉर्मुज स्ट्रेट के पास मौजूद ईरानी मिसाइल साइट्स पर सफलतापूर्वक हमले किए गए। इन हमलों में अमेरिकी सेना ने अपने सबसे ताकतवर बमों में से एक का इस्तेमाल किया।
होर्मुज स्ट्रेट क्यों अहम?
हॉर्मुज स्ट्रेट दुनिया के सबसे अहम समुद्री व्यापार मार्गों में से एक है, जहां से बड़ी मात्रा में वैश्विक तेल आपूर्ति गुजरती है।
यह कार्रवाई ऐसे समय हुई है जब ईरान ने अमेरिका और इजरायल के साथ बढ़ते तनाव के बीच इस जलमार्ग को बंद करने का कदम उठाया था, जिससे वैश्विक सप्लाई पर असर पड़ने की आशंका है।
सहयोगियों का नहीं मिला साथ
अमेरिका का यह कदम उस वक्त आया है जब राष्ट्रपति Donald Trump की अपील के बावजूद NATO और अन्य सहयोगी देशों ने हॉर्मुज स्ट्रेट को सुरक्षित करने के लिए सीधे तौर पर समर्थन देने से दूरी बनाई।
ट्रंप ने पहले कहा था कि यह कार्रवाई वैश्विक हितों और समुद्री सुरक्षा को बनाए रखने के लिए जरूरी है।
Comments are closed.