खाड़ी तनाव पर भारत-रूस की अहम बैठक, INSTC पर असर को लेकर होगी चर्चा

0

भारत और रूस के बीच खाड़ी क्षेत्र में बढ़ते तनाव को लेकर अहम मंथन होने जा रहा है।

एस. जयशंकर और उनके रूसी समकक्ष सर्गेई लावरोव सोमवार को एक वर्चुअल सम्मेलन को संबोधित करेंगे, जिसमें मौजूदा हालात और उनके असर पर विस्तार से चर्चा होगी।

मॉस्को स्थित भारतीय दूतावास और रूसी अंतरराष्ट्रीय मामलों की परिषद (RIAC) द्वारा आयोजित यह एक दिवसीय सम्मेलन खास तौर पर अंतरराष्ट्रीय उत्तर-दक्षिण परिवहन गलियारा (INSTC) पर पड़ने वाले प्रभाव के संदर्भ में महत्वपूर्ण माना जा रहा है। खाड़ी क्षेत्र में जारी संघर्ष से इस रणनीतिक व्यापार मार्ग पर असर की आशंका जताई जा रही है।

सम्मेलन का उद्देश्य भारत-रूस के बीच राजनीतिक, आर्थिक और सांस्कृतिक सहयोग को और मजबूत करने के लिए नए एजेंडे और रोडमैप पर विचार करना है। इसमें भारत के पूर्व राजदूत भी हिस्सा लेंगे, जो तेजी से बदलते वैश्विक परिदृश्य पर भारत का दृष्टिकोण सामने रखेंगे।

प्लेनरी सत्र में बदलती वैश्विक व्यवस्था में भारत और रूस की भूमिका पर चर्चा होगी, जबकि एक अन्य सत्र में पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष के बीच दोनों देशों के साझेदारों और सहयोगियों की भूमिका पर भी विचार-विमर्श किया जाएगा।

Comments are closed.