केंद्रीय मंत्री बंदी संजय के बेटे भगीरथ गिरफ्तार, POCSO मामले में जेल भेजे गए issued in 9 states

0

केंद्रीय मंत्री Bandi Sanjay Kumar के बेटे भगीरथ को पोक्सो मामले में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

पुलिस ने शनिवार रात उसे हिरासत में लिया था। बाद में अदालत में पेश किए जाने पर मजिस्ट्रेट ने भगीरथ को 29 मई तक न्यायिक हिरासत में भेजने का आदेश दिया।

भगीरथ के वकील करुणा सागर ने दावा किया कि पुलिस गिरफ्तारी को गलत तरीके से पेश कर रही है। उनके अनुसार, भगीरथ ने खुद पुलिस के सामने आत्मसमर्पण किया था।

यह मामला एक नाबालिग लड़की की मां की शिकायत के बाद दर्ज किया गया। शिकायत में आरोप लगाया गया कि भगीरथ ने उसकी बेटी का यौन उत्पीड़न किया। इसके आधार पर पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) और पोक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज किया।

वहीं भगीरथ ने भी जवाबी शिकायत दर्ज कराते हुए आरोप लगाया कि लड़की और उसके परिवार वाले उस पर शादी का दबाव बना रहे थे। उसने कहा कि प्रस्ताव ठुकराने के बाद उससे पैसे मांगे गए और झूठे मामले में फंसाने की धमकी दी गई।

मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए केंद्रीय मंत्री बंदी संजय कुमार ने कहा कि उनके परिवार ने कोई गलत काम नहीं किया है। उन्होंने भरोसा जताया कि कानूनी प्रक्रिया में सच्चाई सामने आएगी और उनका परिवार निर्दोष साबित होगा।

Comments are closed.