भारत के लिए कच्चे तेल में रूस नंबर वन, LPG-LNG सप्लाई में अमेरिका का दबदबा

0

अगस्त 2026 में भारत के ऊर्जा आयात से जुड़े आंकड़ों में कई अहम बदलाव देखने को मिले।

पश्चिमी देशों के प्रतिबंधों और लगातार बढ़ते दबाव के बावजूद रूस भारतीय रिफाइनरियों के लिए कच्चे तेल का सबसे बड़ा आपूर्तिकर्ता बना हुआ है। हालांकि, चीन की ओर से रूसी कच्चे तेल की बढ़ती खरीद और रूस द्वारा दी जाने वाली छूट में कमी के चलते अगस्त में भारत के रूसी तेल आयात में मामूली गिरावट दर्ज की गई।

इस बीच, रूस की घरेलू रिफाइनरियों पर यूक्रेनी हमलों के असर से ऊर्जा कारोबार की तस्वीर का एक अलग पहलू भी सामने आया है। रिफाइनरियों को हुए नुकसान के कारण रूस को पेट्रोल और डीजल की आपूर्ति करने वाले देशों में भारत भी प्रमुख बन गया है। इस मामले में भारत के साथ तुर्की और मोरक्को भी रूस को रिफाइंड ईंधन निर्यात करने वाले प्रमुख देशों में शामिल हैं।

Comments are closed.