लंदन में CM विजय का कार्यक्रम रद्द, सुरक्षा कारणों से पुलिस ने नहीं दी मंजूरी

0

लंदन की प्रतिष्ठित गगनचुंबी इमारत ‘द शार्ड’ के बाहर तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय की एक झलक पाने के लिए बड़ी संख्या में प्रशंसक जुटे थे।

हालांकि, सुरक्षा कारणों के चलते मेट्रोपॉलिटन पुलिस के हस्तक्षेप के बाद प्रस्तावित कार्यक्रम रद्द कर दिया गया। कार्यक्रम रद्द होने से वहां मौजूद कई प्रशंसकों को निराशा हुई। कुछ प्रशंसक विजय की एक झलक पाने के लिए कई घंटे से कतार में खड़े थे। बाद में मुख्यमंत्री की टीम के एक सदस्य ने लाउडस्पीकर के जरिए लोगों को कार्यक्रम रद्द होने की जानकारी दी।

टीम की ओर से बताया गया कि लोगों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए कार्यक्रम रद्द करने का फैसला लिया गया, क्योंकि सुरक्षा कारणों के चलते पुलिस से इसकी अनुमति नहीं मिल सकी।

विजय के होटल के बाहर कई घंटे से इंतजार कर रहे एक युवा प्रशंसक ने कहा कि वह कार्यक्रम रद्द किए जाने के फैसले को समझता है, लेकिन वहां बड़ी संख्या में लोग काफी देर से इंतजार कर रहे थे। उसने यह भी कहा कि लंदन में जुटी भीड़ तमिलनाडु में विजय के कार्यक्रमों में दिखाई देने वाली भीड़ की तुलना में काफी कम थी।

अभिनेता से राजनेता बने विजय इस समय तमिलनाडु में निवेश आकर्षित करने के उद्देश्य से लंदन दौरे पर हैं। मुख्यमंत्री कार्यालय के मुताबिक, उनके साथ गए प्रतिनिधिमंडल ने यात्रा के दौरान विभिन्न कंपनियों के साथ करीब ₹12,300 करोड़ के निवेश से जुड़े कई समझौता ज्ञापनों (MoUs) पर हस्ताक्षर किए हैं।

Comments are closed.