ब्रिटिश कोलंबिया की नई कैबिनेट में तीन पंजाबी चेहरे शामिल, जस्सी सहोता, हरमन भंगू और जीशान वाहला को मिली मंत्री पद की जिम्मेदारी

1

कनाडा के ब्रिटिश कोलंबिया में नई कैबिनेट का गठन, तीन पंजाबी नेताओं को मंत्री पद; चार को संसदीय सचिव की जिम्मेदारी

कनाडा के ब्रिटिश कोलंबिया प्रांत में लॉरेन डार्कसन के नेतृत्व वाली नई कंजर्वेटिव सरकार में पंजाबी मूल के नेताओं को अहम जिम्मेदारियां दी गई हैं। नई कैबिनेट में तीन पंजाबी नेताओं को मंत्री बनाया गया है, जबकि चार अन्य नेताओं को संसदीय सचिव नियुक्त किया गया है।

मध्यावधि चुनाव में जीत के लगभग एक महीने बाद कंजर्वेटिव पार्टी ने नई सरकार का गठन किया। 20 नवंबर को मुख्यमंत्री लॉरेन डार्कसन के साथ 24 मंत्रियों और 12 संसदीय सचिवों ने पद एवं गोपनीयता की शपथ ली।

नई कैबिनेट में जस्सी सहोता को सार्वजनिक सुरक्षा मंत्री नियुक्त किया गया है। वहीं, हरमन भंगू को श्रम विभाग का राज्यमंत्री और जीशान वाहला को आवास विभाग के राज्यमंत्री की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

विधानसभा चुनाव में कंजर्वेटिव पार्टी को मिला बहुमत

ब्रिटिश कोलंबिया में 24 अक्टूबर को हुए प्रांतीय चुनाव में कंजर्वेटिव पार्टी ने शानदार जीत दर्ज की थी। 93 सदस्यीय विधानसभा में पार्टी ने 64 सीटों पर कब्जा जमाकर बहुमत हासिल किया। इस नतीजे के साथ ही प्रांत में न्यू डेमोक्रेटिक पार्टी (NDP) के नौ साल लंबे शासन का अंत हो गया। नई सरकार ने 20 नवंबर को औपचारिक रूप से कार्यभार संभाल लिया।

चार पंजाबियों को संसदीय सचिव बनाया गया

मंत्रिमंडल के अलावा पंजाबी मूल के चार अन्य नेताओं को भी महत्वपूर्ण विभागों में संसदीय सचिव की जिम्मेदारी दी गई है।

स्टीव कूनर को ब्रिटिश कोलंबिया इंश्योरेंस कॉरपोरेशन (ICBC), मनदीप धालीवाल को खेल एवं संस्कृति, जोडी तूर को पर्यटन और हरज धालीवाल को ट्रांसलिंक से जुड़े मामलों की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

Comments are closed.