Ram Mandir Ayodhya: सिर्फ 84 सेकंड के शुभ मुहूर्त में रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा

0 100

अयोध्‍या के राममंदिर में आज रामलला की प्राण प्रतिष्‍ठा (Ram Lalla Pran Pratishtha) होने जा रही है.

मंदिर में आज भगवान राम विराजेंगे और लगभग 500 सालों का इंतजार खत्‍म होगा. ये बेहद खास पल है, जिसके साक्षी हजारों लोग बनेंगे. रामलला की प्राण प्रतिष्‍ठा के लिए बेहद विशेष मुर्हूत को चुना गया है. ये सिर्फ 84 सेकंड का शुभ मुहूर्त, जिसमें प्राण प्रतिष्‍ठा अनुष्‍ठान को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पूरा करेंगे.

मंदिर के गर्भगृह में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा की पूरी विधि आज दोपहर 12 बजकर 20 मिनट से शुरू होगी.

रामलला की प्राण प्रतिष्ठा की मुख्य पूजा अभिजीत मुहूर्त में की जा रही है. बताया जा रहा है कि प्राण प्रतिष्ठा का मुहूर्त काशी के विद्वान गणेश्वर शास्त्री द्रविड़ द्वारा सुझाया गया है.

प्राण प्रतिष्‍ठा विधि पौष माह के द्वादशी तिथि (22 जनवरी 2024) को अभिजीत मुहूर्त, इंद्र योग, मृगशिरा नक्षत्र, मेष लग्न एवं वृश्चिक नवांश में हो रहा है.

शुभ मुहूर्त दिन के 12 बजकर 29 मिनट और 08 सेकंड से 12 बजकर 30 मिनट और 32 सेकंड तक का रहेगा… प्राण प्रतिष्ठा का शुभ मुहूर्त केवल 84 सेकंड का है.

प्राण प्रतिष्‍ठा पूजा-विधि के जजमान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों श्रीरामलला की प्राण प्रतिष्ठा होगी. पीएम मोदी आज 4 घंटे अयोध्‍या में होंगे. वह सुबह 10 बजकर 25 मिनट पर अयोध्‍या एयरपोर्ट पर पहुंचेंगे.

प्राण प्रतिष्‍ठा अनुष्ठान काशी के प्रख्यात वैदिक आचार्य गणेश्वर द्रविड़ और आचार्य लक्ष्मीकांत दीक्षित के निर्देशन में 121 वैदिक आचार्य संपन्न कराएंगे. इस दौरान 150 से अधिक परंपराओं के संत-धर्माचार्य उपस्थिति रहेंगे.

ऐतिहासिक अवसर पर कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सीएम योगी एक दिन पहले ही अयोध्या पहुंच चुके हैं.

Leave A Reply

Your email address will not be published.