अभिजीत दीपके का रिएक्शन आया सामने, दास और रांका की रिहाई पर शेयर किया SRK का वीडियो

2

दिल्ली की एक विशेष कार्यकारी मजिस्ट्रेट (SEM) अदालत ने बुधवार को कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के नेताओं सौरव दास और आशुतोष रांका के जमानत बॉन्ड स्वीकार करते हुए उनकी रिहाई का आदेश दिया।

अदालत ने स्पष्ट किया कि यदि दोनों किसी अन्य मामले में हिरासत में नहीं हैं, तो उन्हें जेल से छोड़ा जा सकता है। यह फैसला उस समय आया, जब दिल्ली पुलिस ने दोनों की न्यायिक हिरासत तीन दिन और बढ़ाने की मांग की थी। दास और रांका पिछले सात दिनों से हिरासत में थे।

दास और रांका की रिहाई पर अभिजीत दीपके की प्रतिक्रिया
CJP के संस्थापक और नेता अभिजीत दीपके ने दोनों कार्यकर्ताओं की रिहाई के आदेश पर सोशल मीडिया के जरिए प्रतिक्रिया दी। उन्होंने अपने एक्स अकाउंट पर शाहरुख खान की फिल्म ‘चक दे! इंडिया’ के क्लाइमैक्स सीन की एक वीडियो क्लिप साझा की। इस पोस्ट के जरिए उन्होंने रिहाई के घटनाक्रम पर अपनी प्रतिक्रिया जाहिर की।

दिल्ली हाई कोर्ट ने वैकल्पिक कानूनी उपाय अपनाने को कहा
इससे पहले बुधवार को सौरव दास और आशुतोष रांका ने दिल्ली हाई कोर्ट में अपनी हिरासत बढ़ाने के फैसले को चुनौती दी थी। सुनवाई के दौरान हाई कोर्ट ने उन्हें पहले विशेष कार्यकारी मजिस्ट्रेट की अदालत के फैसले का इंतजार करने की सलाह दी। अदालत ने कहा कि यदि फैसले के बाद भी उनकी शिकायत दूर नहीं होती है, तो वे उचित अपीलीय या पुनरीक्षण मंच का रुख कर सकते हैं।

Comments are closed.