अनमोल बिश्नोई भारत लाया जा रहा, भानु राणा-अर्श डल्ला समेत कई वॉन्टेड की भी वापसी की तैयारी

3

अनमोल बिश्नोई को अमेरिका से भारत लाया जा रहा है

गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई का भाई अनमोल बिश्नोई अब अमेरिका से भारत लाया जा रहा है। वह विदेश में बैठकर देशभर में अपना गैंग चला रहा था और उस पर NCP नेता बाबा सिद्दीकी की हत्या, हत्या के प्रयास, उगाही, अवैध हथियार और संगठित अपराध से जुड़े कई मामले दर्ज हैं। पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, दिल्ली और महाराष्ट्र में उसकी तलाश थी।

भारत का विदेशों में बैठे अपराधियों पर शिकंजा कड़ा

पिछले कुछ समय में भारत सरकार अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क चलाने वाले अपराधियों पर तेजी से कार्रवाई कर रही है।

तहव्वुर हुसैन राणा – अमेरिका से भारत लाया जा चुका है

अनमोल बिश्नोई, विजय माल्या, मेहुल चोकसी, नीरव मोदी, अर्श डल्ला, वेंकटेश गर्ग, भानु राणा – विभिन्न देशों में गिरफ्तार/निगरानी में, भारत लाने की प्रक्रिया जारी

अनमोल बिश्नोई पर बड़े आरोप

लॉरेंस के जेल जाने के बाद गैंग की कमान अनमोल ने संभाली।

सोशल मीडिया पर खुलेआम अपराध स्वीकार करना

11 अक्टूबर 2024 को मुंबई में बाबा सिद्दीकी की हत्या में मुख्य भूमिका

दो शूटरों की गिरफ्तारी के बाद उसका नाम सामने आया

सलमान खान के घर फायरिंग और सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड के बाद से फरार

विदेशों में छिपे वॉन्टेड पर भी कार्रवाई तेज

• अर्श डल्ला:
कनाडा में सक्रिय खालिस्तानी आतंकवादी, 50 से अधिक मामलों में वॉन्टेड। KTF का सरगना, ISI से संपर्क। कनाडा में गिरफ्तार, प्रत्यर्पण प्रक्रिया जारी।

• वेंकटेश गर्ग:
हरियाणा का कुख्यात अपराधी, जॉर्जिया में पकड़ा गया। हत्या, लूट और फिरौती के 10+ मामले। विदेश से शूटरों की भर्ती करता था। भारत लाने की तैयारी।

• भानु राणा:
लॉरेंस गैंग से जुड़ा, हथियार सप्लाई में भूमिका। हरियाणा–पंजाब–दिल्ली में सक्रिय नेटवर्क।

• मेहुल चोकसी:
बेल्जियम की अदालत ने कहा—प्रत्यर्पण में कोई कानूनी बाधा नहीं। PNB घोटाले का आरोपी, भारत वापसी का रास्ता साफ।

विदेशों में फैलता गैंगस्टर नेटवर्क

जांच एजेंसियों के अनुसार, करीब दो दर्जन भारतीय गैंगस्टर विदेशों से गिरोह चला रहे हैं। इनमें गोल्डी बराड़, कपिल सांगवान, हैरी बॉक्सर, हिमांशु भाऊ जैसे नाम शामिल हैं, जो पुर्तगाल, कनाडा, अमेरिका, इंग्लैंड और UAE में सक्रिय हैं।

भारत सरकार इन सभी पर समन्वित अंतरराष्ट्रीय कार्रवाई के जरिए शिकंजा कस रही है।

Comments are closed.