ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री एंथनी अल्बानीज को मंगलवार को बम से उड़ाने की धमकी मिली। यह धमकी एक चीनी डांस ग्रुप को भेजे गए ईमेल के जरिए आई, जिस पर चीन में प्रतिबंध है और जो इस महीने ऑस्ट्रेलिया में प्रदर्शन देने वाला था।
सुरक्षा कारणों से अल्बानीज को उनके आधिकारिक आवास से सुरक्षित बाहर निकाला गया और कई घंटे तक गहन जांच अभियान चलाया गया। पुलिस ने धमकी के स्रोत को लेकर कोई जानकारी साझा नहीं की है।
प्रधानमंत्री अल्बानीज ने बुधवार को कहा, “हम इन चीजों को हल्के में नहीं ले सकते।” उन्होंने इंस्टाग्राम पर अपने कुत्ते की तस्वीर भी साझा की, जिसमें वह आधिकारिक आवास ‘द लाज’ के बाहर खड़ा है और पोस्ट में पुलिस का धन्यवाद किया।
डांस ग्रुप के प्रवक्ता ने बताया कि यह धमकी उन कई ईमेल में से एक थी, जो शेन युन के प्रतिनिधि को भेजे गए थे। ईमेल स्थानीय आयोजकों को चीनी भाषा में भेजा गया था और इसमें दावा किया गया था कि प्रधानमंत्री के आवास के आसपास विस्फोटक रखे गए हैं और यदि ग्रुप ने ऑस्ट्रेलिया में प्रदर्शन किया तो यह विस्फोट हो सकता है।
Comments are closed.