दिल्ली में हवा ‘बेहद खराब’, कई इलाकों में AQI 400 से ऊपर

4

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में वायु प्रदूषण का स्तर चिंताजनक बना हुआ है।

शनिवार सुबह 7 बजे शहर का औसत AQI 365 दर्ज किया गया, जो ‘बहुत खराब’ श्रेणी में है। दिल्ली में लगातार आठवें दिन AQI 300 से ऊपर बना हुआ है और फिलहाल हवा में कोई सुधार के संकेत नहीं दिख रहे।

कई इलाकों में AQI 400 पार
शहर के कई हिस्सों में वायु गुणवत्ता ‘गंभीर’ श्रेणी में पहुंच गई है। सबसे ज्यादा प्रदूषण वजीरपुर (427), विवेक विहार (423), आनंद विहार (422), बवाना (419) और जहांगीरपुरी (417) में दर्ज किया गया। इन सभी इलाकों में AQI 400 से काफी ऊपर है।

खराब हवा को देखते हुए कमीशन फॉर एयर क्वालिटी मैनेजमेंट (CAQM) ने 11 नवंबर से पूरे NCR में GRAP-3 के प्रतिबंध लागू कर दिए थे, जिनका पालन सख्ती से कराया जा रहा है।

तापमान में गिरावट
प्रदूषण के बीच दिल्ली में ठंड भी बढ़ने लगी है। शनिवार को न्यूनतम तापमान 11°C रिकॉर्ड हुआ, जबकि अधिकतम तापमान 27–28°C के आसपास रहने की संभावना है। दिनभर आसमान साफ और धूप खिली रहने का अनुमान है।

दिल्ली के प्रमुख इलाकों में AQI

इलाका AQI
वजीरपुर 427
विवेक विहार 423
आनंद विहार 422
बवाना 419
जहाँगीरपुरी 417
मुंडका 414
रोहिणी 414
अशोक विहार 403
डीटीयू 402
नेहरू नगर 402
नरेला 401

Comments are closed.