घने कोहरे से दिल्ली-NCR में विजिबिलिटी बेहद कम, आनंद विहार में AQI 334

1

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली सहित एनसीआर में मंगलवार सुबह घने कोहरे की चादर छाई रही।

कई इलाकों में विजिबिलिटी 100 मीटर से घटकर शून्य तक पहुंच गई, जिससे सड़क और हवाई यातायात बुरी तरह प्रभावित हुआ। कोहरे के साथ-साथ प्रदूषण की समस्या भी बनी हुई है। दिल्ली के कुछ इलाकों में हवा की गुणवत्ता अब भी ‘बहुत खराब’ श्रेणी में दर्ज की गई है। हालांकि हवा की रफ्तार बढ़ने से प्रदूषण स्तर में हल्की कमी देखने को मिली है।

केन्द्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार, मंगलवार सुबह सात बजे दिल्ली का औसत एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 256 रहा, जो ‘खराब’ श्रेणी में आता है। वहीं आनंद विहार इलाके में AQI 334 रिकॉर्ड किया गया, जो ‘बेहद खराब’ कैटेगरी में है।

इससे पहले सोमवार शाम चार बजे राजधानी का औसत AQI 210 दर्ज किया गया था। मौसम विभाग और प्रदूषण एजेंसियों के अनुसार, अगले दो दिनों तक दिल्ली-एनसीआर में वायु गुणवत्ता ‘खराब’ श्रेणी में बने रहने की संभावना है।

किस इलाके में कितना है एक्यूआई?

इलाका AQI
आनंद विहार 334
बवाना 239
बुराड़ी 234
चांदनी चौक 324
द्वारका 293
आईटीओ 248
जहांगीरपुरी 333
मुंडका 297
नजफगढ़ 181
नरेला 168
रोहिणी 281
विवेक विहार 324
नोएडा 238
ग्रेटर नोएडा 238
गाजियाबाद 279
गुरुग्राम 191

Comments are closed.