Bihar में पछुआ हवाओं के असर से मौसम फिलहाल शुष्क बना रहेगा। राज्य के अधिकांश हिस्सों में हवा की रफ्तार 40 से 50 किमी प्रति घंटा तक पहुंचने के आसार हैं, जिससे दिन में गर्मी का असर धीरे-धीरे बढ़ेगा।
मौसम विज्ञान केंद्र, पटना के पूर्वानुमान के अनुसार, अगले 3 से 4 दिनों में अधिकतम तापमान में 4 से 6 डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी हो सकती है। हालांकि कुछ इलाकों में आंशिक रूप से बादल छाए रहने की भी संभावना है।
तेज हवाएं और बारिश का असर
शुक्रवार को Kishanganj जिले में हवा की अधिकतम रफ्तार 41 किमी प्रति घंटा दर्ज की गई। बीते 24 घंटों के दौरान राज्य के उत्तरी हिस्सों के कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश हुई।
सबसे ज्यादा वर्षा ठाकुरगंज में 28.4 मिमी रिकॉर्ड की गई, जबकि टेढ़ागाछ (27.6 मिमी), बहादुरगंज (20.0 मिमी) और फारबिसगंज (13.4 मिमी) में भी अच्छी बारिश दर्ज हुई।
तापमान का हाल
राजधानी Patna का अधिकतम तापमान 33.3°C रहा, जबकि Motihari में 37.0°C के साथ राज्य का सबसे अधिक तापमान दर्ज किया गया।
भागलपुर के सबौर को छोड़कर अधिकांश जिलों में अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी देखी गई है।
आगे कैसा रहेगा मौसम
पटना और आसपास के इलाकों में मौसम फिलहाल शुष्क बना रहेगा। हालांकि तेज हवाओं के कारण गर्मी का असर अभी सामान्य महसूस हो रहा है, लेकिन आने वाले दिनों में तापमान बढ़ने के साथ ही गर्मी अपने तेवर दिखा सकती है।
Comments are closed.