Weather Alert: बिहार के कई जिलों में तेज बारिश और तूफानी मौसम जारी

1

उत्तर-पश्चिम बिहार से मणिपुर तक एक निम्न दबाव क्षेत्र बनने के कारण राज्य में मौसम में बदलाव के संकेत हैं।

मौसम विज्ञान केंद्र, पटना के अनुसार, आंशिक बादलों के बीच मेघ गर्जन और वज्रपात की संभावना के चलते कई जिलों में यलो अलर्ट जारी किया गया है। राज्य में यह मौसम 9 अप्रैल तक बना रहने की संभावना है। उत्तर-पश्चिमी जिलों के अलावा औरंगाबाद, बांका, भभुआ, गया, नवादा और रोहतास के एक-दो हिस्सों में आंधी-पानी की चेतावनी दी गई है।

तापमान में गिरावट

अगले चार दिनों में अधिकतम तापमान में 3-4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट की संभावना है। शनिवार को गया में 62 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चली। पटना सहित 25 जिलों में अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई। पटना का अधिकतम तापमान 37.8 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि शेखपुरा में 38.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

बारिश का हाल

पिछले 24 घंटों के दौरान गया के शेरघाटी में 36.0 मिमी, औरंगाबाद के मदनपुर में 5.4 मिमी और गया के बाराचट्टी में 2.8 मिमी बारिश दर्ज की गई। राजधानी पटना सहित आसपास के क्षेत्रों में मौसम सामान्य बना रहा।

शहर अधिकतम (°C) न्यूनतम (°C)
पटना 39.4 25.5
गयाजी 39.8 20.6
मुजफ्फरपुर 37.8 23.6
भागलपुर 38.7 23.2

Comments are closed.