दिल्ली के विवेक विहार में भीषण आग, 4 की मौत; कई दमकल गाड़ियां मौके पर

0

दिल्ली के शाहदरा इलाके के विवेक विहार में स्थित चार मंजिला रिहायशी इमारत में रविवार सुबह भीषण आग लग गई, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

सूचना मिलते ही दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। अधिकारियों के मुताबिक, अब तक घटनास्थल से 3 से 4 शव बरामद किए गए हैं, जबकि तलाशी अभियान अभी भी जारी है। आशंका जताई जा रही है कि इमारत के अंदर कुछ लोग और फंसे हो सकते हैं।

शाहदरा के डीसीपी राजेंद्र प्रसाद मीणा ने बताया कि सुबह आग लगने की सूचना मिलते ही फायर टेंडर तुरंत मौके पर भेजे गए। दमकल कर्मियों ने तेजी से कार्रवाई करते हुए आग बुझाई और राहत-बचाव कार्य शुरू किया।

फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस और दमकल विभाग की टीमें मिलकर पूरे मामले की जांच कर रही हैं।

Comments are closed.