जापान के ओइता शहर में भीषण आग, 170 से अधिक इमारतें राख—सैकड़ों लोग सुरक्षित जगह भेजे गए
जापान के ओइता शहर के सागानोसेकी इलाके में लगी भीषण आग ने 170 से ज्यादा इमारतों को अपनी चपेट में ले लिया। तेज़ हवाओं और घनी बस्तियों की वजह से आग तेजी से फैलती चली गई, जिस पर कई घंटों की कोशिश के बाद भी पूरी तरह काबू नहीं पाया जा सका।
लोगों को शेल्टर में पहुंचाया गया
घटना के बाद करीब 175 लोगों को पास के इमरजेंसी शेल्टर में शिफ्ट किया गया। क्षेत्र में भारी नुकसान की आशंका जताई जा रही है।
एक व्यक्ति लापता
दमकल अधिकारियों ने बताया कि अब तक किसी के हताहत होने की पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन एक व्यक्ति लापता है, जिसकी तलाश की जा रही है।
पहाड़ी जंगलों तक फैल गई आग
सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो और तस्वीरों में आग की विशाल लपटें और धुएं का घना गुबार दिखाई दे रहा है। आग रिहायशी इलाकों से पहाड़ी जंगलों तक फैल गई, जिससे नियंत्रण के प्रयास और कठिन हो गए।
सरकार ने भेजी सैन्य मदद
प्रधानमंत्री ताकाइची के निर्देश पर सैन्य अग्निशमन हेलीकॉप्टर मौके पर भेजे गए हैं। अधिकारी लगातार आग पर नियंत्रण पाने की कोशिश कर रहे हैं।
Comments are closed.