जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर पहाड़ दरका, भूस्खलन के बाद NH-44 बंद

0

अगर आप आज जम्मू-श्रीनगर नेशनल हाईवे (NH-44) पर सफर करने की योजना बना रहे हैं, तो फिलहाल उसे टाल देना ही बेहतर होगा। भारी भूस्खलन के कारण इस अहम मार्ग पर यातायात पूरी तरह से ठप हो गया है।

जानकारी के अनुसार, सोमवार तड़के करीब 3 बजे करोल ब्रिज और चंदरकोट के बीच पहाड़ से बड़े-बड़े पत्थर गिरने और मिट्टी धंसने की घटना हुई। इसके चलते सड़क के दोनों ओर मलबा फैल गया और मार्ग पूरी तरह अवरुद्ध हो गया।

स्थिति यह है कि जम्मू से श्रीनगर और श्रीनगर से जम्मू की ओर जाने वाले वाहन लंबी कतारों में फंसे हुए हैं। प्रशासन हालात पर नजर बनाए हुए है और मार्ग को जल्द से जल्द बहाल करने की कोशिशें जारी हैं।

अधिकारियों ने लोगों से अपील की है कि वे यात्रा पर निकलने से पहले ताजा ट्रैफिक अपडेट जरूर जांच लें और सोशल मीडिया पर फैल रही अपुष्ट खबरों पर भरोसा न करें।

Comments are closed.