उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री Mulayam Singh Yadav के छोटे बेटे Prateek Yadav का बुधवार सुबह निधन हो गया।
उन्हें गंभीर हालत में लखनऊ के सिविल अस्पताल लाया गया था, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। अस्पताल के निदेशक डॉ. जीपी गुप्ता ने प्रतीक यादव के निधन की पुष्टि की है। शुरुआती जानकारी के मुताबिक जहरीले पदार्थ के सेवन की आशंका जताई जा रही है, हालांकि मौत की असली वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है। घटना के बाद यादव परिवार और समाजवादी पार्टी से जुड़े नेताओं में शोक की लहर है।
Comments are closed.