साउथ अमेरिका और अंटार्कटिका में 7.5 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप, दहशत का माहौल

5

साउथ अमेरिका-अंटार्कटिका के बीच ड्रेक पैसेज में 7.5 तीव्रता का भूकंप

शुक्रवार सुबह साउथ अमेरिका और अंटार्कटिका के बीच स्थित ड्रेक पैसेज में तेज़ भूकंप के झटके महसूस किए गए। अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (USGS) के मुताबिक भूकंप की तीव्रता 7.5 मापी गई है। पहले USGS ने इसे 8.0 बताया था, जिसे बाद में संशोधित कर 7.5 कर दिया गया।

ड्रेक पैसेज दक्षिण अमेरिका के केप हॉर्न और अंटार्कटिका के दक्षिण शेटलैंड द्वीप समूह के बीच स्थित है। भारतीय समयानुसार यह भूकंप सुबह 7:46 बजे दर्ज किया गया।

Comments are closed.