मशहूर पंजाबी कॉमेडियन जसविंदर भल्ला का 65 वर्ष की उम्र में निधन
पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री को बड़ा झटका लगा है। मशहूर कॉमेडियन जसविंदर भल्ला का शुक्रवार सुबह 65 साल की उम्र में मोहाली के फोर्टिस अस्पताल में निधन हो गया। वे पिछले कुछ समय से बीमार चल रहे थे और अस्पताल में भर्ती थे।
फैंस और इंडस्ट्री में शोक की लहर
फिल्मों में अपनी बेहतरीन कॉमिक टाइमिंग से दर्शकों को गुदगुदाने वाले जसविंदर भल्ला के निधन की खबर ने उनके फैंस और पंजाबी इंडस्ट्री को गहरा सदमा दिया है। उनकी फिल्म कैरी ऑन जट्टा सहित कई हिट फिल्मों में उनका हास्य प्रदर्शन आज भी दर्शकों की यादों में बसता है।
अंतिम संस्कार शनिवार को
जसविंदर भल्ला की अंतिम यात्रा शनिवार, 23 अगस्त को दोपहर 12 बजे मोहाली के नज़दीक बलोंगी श्मशान घाट से निकलेगी, जहां उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।
जसविंदर भल्ला ने अपने अभिनय और कॉमेडी से पंजाबी सिनेमा को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया। उनके जाने से इंडस्ट्री ने एक बड़ा सितारा खो दिया है।
Comments are closed.