नेपाल की राजनीति में बड़ा उलटफेर देखने को मिला है। 35 वर्षीय रैपर और इंजीनियर Balen Shah ने प्रतिनिधि सभा चुनाव में ऐतिहासिक जीत दर्ज करते हुए चार बार प्रधानमंत्री रह चुके K. P. Sharma Oli को भारी अंतर से हरा दिया।
झापा-5 सीट पर शाह को करीब 68 हजार वोट मिले, जबकि ओली को लगभग 18 हजार वोटों से संतोष करना पड़ा। इस जीत के साथ ही बालेन शाह के प्रधानमंत्री बनने की राह लगभग साफ मानी जा रही है। शाह की पार्टी Rastriya Swatantra Party (आरएसपी) ने भी चुनाव में शानदार प्रदर्शन किया है। 165 प्रत्यक्ष निर्वाचन वाली सीटों में से पार्टी अब तक 62 सीटें जीत चुकी है, जबकि 78 सीटों पर उसके उम्मीदवार बढ़त बनाए हुए हैं। इस प्रदर्शन ने नेपाल की पारंपरिक राजनीतिक पार्टियों को बड़ा झटका दिया है।
पुरानी पार्टियों को मतदाताओं ने नकारा
ताजा चुनाव में नेपाली मतदाताओं ने पुराने राजनीतिक दलों और बड़े नेताओं से दूरी बनाते हुए नए चेहरों पर भरोसा जताया है। Nepali Congress, Communist Party of Nepal (Unified Marxist–Leninist) और अन्य पारंपरिक दल मिलकर अब तक केवल करीब 25 सीटों पर ही सिमटते दिखाई दे रहे हैं।
जेन-जी की पसंद बने बालेन शाह
बालेन शाह को युवाओं, खासकर जेन-जी मतदाताओं का बड़ा समर्थन मिला है। भ्रष्टाचार मुक्त व्यवस्था और नई राजनीति के वादे के साथ उन्होंने चुनाव लड़ा था। सितंबर 2025 में हुए जेन-जी आंदोलन के दौरान भी उनका नाम कार्यवाहक प्रधानमंत्री के संभावित चेहरे के तौर पर सामने आया था, हालांकि तब इस पर सहमति नहीं बन पाई थी।
बालेन शाह इससे पहले निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में काठमांडू के मेयर भी रह चुके हैं और जनवरी 2026 तक इस पद पर कार्यरत थे।
काठमांडू में आरएसपी का दबदबा
आरएसपी ने राजधानी काठमांडू की सभी 10 संसदीय सीटें जीतकर विपक्षी दलों का लगभग सफाया कर दिया है। वहीं Nepali Congress ने अब तक नौ सीटें जीती हैं और नौ सीटों पर उसके उम्मीदवार आगे चल रहे हैं। दूसरी ओर Communist Party of Nepal (Unified Marxist–Leninist) ने तीन सीटों पर जीत हासिल की है और नौ सीटों पर बढ़त बनाए हुए है।
5 मार्च को हुए मतदान में लगभग 60 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया। 275 सदस्यीय प्रतिनिधि सभा में 165 सदस्य सीधे चुनाव के जरिए चुने जाते हैं, जबकि बाकी 110 सदस्यों का चयन पार्टियों को मिले वोट प्रतिशत के आधार पर आनुपातिक प्रतिनिधित्व प्रणाली के तहत किया जाता है।
Comments are closed.