रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की शादी आज: भव्य दिखावे से दूर, सादगी और संस्कार के साथ प्राइमल थीम में विरोश वेडिंग
रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा आज शादी के पवित्र बंधन में बंधने जा रहे हैं।
इस शादी की थीम “प्राइमल” रखी गई है, जिसका अर्थ है मूल, आदिम और जड़ों से जुड़ाव। इसका मकसद है शादी को भव्य दिखावे के बजाय सादगी, परंपरा और भावनाओं के साथ मनाना।
सूत्रों के अनुसार, इस प्राइमल थीम में विवाह को प्रकृति, पंचतत्व और जीवन की मूल ऊर्जा को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। सजावट में प्राकृतिक रंग, लकड़ी, मिट्टी, फूल और पारंपरिक प्रतीकों का इस्तेमाल होगा। हर रस्म को उसके असली स्वरूप में निभाया जाएगा, ताकि शादी में पुरातन भारतीय संस्कृति और रीति-रिवाजों की झलक दिखाई दे।
रश्मिका और विजय इस थीम के जरिए अपनी नई जिंदगी की शुरुआत सादगी, आध्यात्मिकता और जड़ों से जुड़ाव के साथ करना चाहते हैं। यह समारोह दिखावे से परे, विश्वास और संस्कार के आधार पर रिश्तों का उत्सव होगा।
शादी का आयोजन उदयपुर में हो रहा है और इसमें केवल परिवार और बेहद करीबी लोग शामिल होंगे। लोकेशन भले ही राजसी है, लेकिन थीम और अंदाज पूरी तरह सिम्पल और क्लासी रखा गया है। इस शादी की झलक विजय ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर भी साझा की है।
Comments are closed.