अफगानिस्तान में धरती कांपी: एक ही दिन में तीन भूकंप, लोगों में डर का माहौल

1

अफगानिस्तान में भूकंप से हालात बिगड़े, गुरुवार-शुक्रवार रात फिर धरती कांपी।

अफगानिस्तान में पहले से गंभीर हालात के बीच गुरुवार देर रात 5.8 तीव्रता का भूकंप आया। इससे लोग अपने घरों से बाहर निकल आए और डर का माहौल बन गया।

राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र (एनसीएस) के अनुसार, यह अफगानिस्तान में हाल ही में आए भूकंपों की श्रृंखला का हिस्सा है। खामा प्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक, विश्व खाद्य कार्यक्रम (डब्ल्यूएफपी) ने भूकंप से प्रभावित कुनार और नांगरहार प्रांतों में आपातकालीन राहत भेजी है। इन प्रांतों में अब तक 1,400 से अधिक लोगों की मौत और 3,000 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं।

Comments are closed.