करनाल में बड़ा हादसा: राइस मिल की तीन मंजिला इमारत गिरी, चार मजदूरों की मौत, 20 से ज्यादा घायल

0 110

हरियाणा के करनाल में बड़ा हादसा हुआ है। यहां तीन मंजिला राइस मिल की इमारत गिरने के बाद कई राइस मिल कर्मी मलबे में दब गए।

हादसे में चार मजदूरों की मौत हो गई है, जबकि 20 से ज्यादा घायल हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मौके पर रेस्क्यू अभियान चल रहा है।

जानकारी के अनुसार करनाल के तरावड़ी में मंगलवार तड़के शिव शक्ति राइस मिल की तीन मंजिला इमारत गिर गई। हादसे में चार मजदूरों की मौत हो गई, जबकि 20 घायल हैं। जिस समय हादसा हुआ उस वक्त इमारत में कई मजदूर सो रहे थे, यह सभी मलबे में दब गए।

Leave A Reply

Your email address will not be published.