India Meteorological Department ने दिल्ली-एनसीआर के लिए येलो अलर्ट जारी किया है।
हालांकि शनिवार को हल्की बूंदाबांदी ही दर्ज की गई, लेकिन मौसम में बदलाव के संकेत साफ दिखाई दिए। इस दौरान न्यूनतम तापमान में हल्की बढ़ोतरी, जबकि अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई।
अगले दो दिन बादल छाए रहने के आसार
मौसम विभाग के अनुसार रविवार और सोमवार को आसमान में बादल छाए रहेंगे। इसके बाद मंगलवार को एक बार फिर तेज हवाओं के साथ बारिश होने की संभावना जताई गई है, जिसे देखते हुए येलो अलर्ट जारी किया गया है।
अलग-अलग इलाकों में हल्की बारिश
बारिश के आंकड़ों पर नजर डालें तो पालम में 1.9 मिमी, लोधी रोड पर 0.3 मिमी, रिज क्षेत्र में 1.9 मिमी, अयानगर में 5.8 मिमी और पीतमपुरा में 0.5 मिमी वर्षा रिकॉर्ड की गई। ये बारिश शुक्रवार देर रात से शनिवार तड़के के बीच हुई, जबकि दिन के समय ज्यादातर इलाकों में मौसम शुष्क रहा।
तापमान में उतार-चढ़ाव
दिल्ली में न्यूनतम तापमान 20.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 1.9 डिग्री अधिक रहा। वहीं अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 2 डिग्री कम और पिछले दिन की तुलना में 1 डिग्री नीचे रहा। स्काईमेट के उपाध्यक्ष Mahesh Palawat के अनुसार, बादल छाए रहने के कारण दिन के तापमान में गिरावट दर्ज की गई।
हवा की गुणवत्ता में सुधार
हल्की बारिश और तेज हवाओं का असर दिल्ली की वायु गुणवत्ता पर भी देखने को मिला। Central Pollution Control Board के मुताबिक शनिवार को एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 137 दर्ज किया गया, जो ‘मध्यम’ श्रेणी में आता है। इससे पहले 18 मार्च के बाद शुक्रवार को AQI ‘खराब’ श्रेणी में पहुंच गया था।
वहीं, दिल्ली के एयर क्वालिटी अर्ली वॉर्निंग सिस्टम का अनुमान है कि आने वाले कुछ दिनों तक AQI ‘मध्यम’ श्रेणी में ही बना रहेगा।
Comments are closed.