पश्चिम बंगाल में आज फिर हुंकार भरेंगे Yogi Adityanath, तीन रैलियों को करेंगे संबोधित

0

पश्चिम बंगाल में चुनावी माहौल के बीच उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री Yogi Adityanath आज एक बार फिर प्रचार मैदान में उतरेंगे।

वह राज्य में तीन अलग-अलग जनसभाओं को संबोधित करेंगे, जिनमें नदिया, पूर्व बर्धमान और उत्तर 24 परगना जिले शामिल हैं। मुख्यमंत्री की पहली जनसभा नदिया जिले के नबद्वीप विधानसभा क्षेत्र में दोपहर 12:40 बजे होगी। इसके बाद वे 1:45 बजे पूर्व बर्धमान जिले के कटवा में दूसरी रैली को संबोधित करेंगे। दिन की अंतिम सभा 3:10 बजे उत्तर 24 परगना जिले के बागदा में आयोजित की जाएगी।

भाजपा के स्टार प्रचारक के रूप में योगी आदित्यनाथ की रैलियों को लेकर राजनीतिक माहौल पहले से ही गर्म है। उनकी सभाओं में बड़ी भीड़ जुटने का दावा किया जा रहा है, जहां समर्थक उत्साह के साथ पहुंच रहे हैं। कुछ स्थानों पर उनके समर्थन में बुलडोजर के पोस्टर भी देखने को मिल रहे हैं, जो इन रैलियों को और अधिक चर्चा में ला रहे हैं।

Comments are closed.