भगोड़ा कारोबारी विजय माल्या ने सोमवार को लंदन में होने वाली सुनवाई से पहले ब्रिटेन में अपने दिवालियापन आदेश को रद्द करने के आवेदन को वापस ले लिया।
इस कदम का मतलब है कि दिवाला मामलों के ट्रस्टी एसबीआई के नेतृत्व वाले बैंकों के समूह को अब 69 वर्षीय माल्या की बंद हुई किंगफिशर एयरलाइंस पर लगभग 1.05 अरब पाउंड के कर्ज की वसूली के लिए संपत्तियों की तलाश जारी रखने में सक्षम होंगे।
माल्या की कानूनी टीम ने पिछले सप्ताह आवेदन वापस लेने का नोटिस दायर किया था, जिसके बाद हाईकोर्ट ने इस मामले में निर्धारित सुनवाई रद्द कर दी।
बैंकों का प्रतिनिधित्व करने वाली ब्रिटेन की विधि कंपनी टीएलटी एलएलपी ने कहा कि अब ट्रस्टी किसी भी बाधा के बिना माल्या की दिवालिया स्थिति के तहत आने वाली संपत्तियों की जांच और उन्हें जारी करने का काम जारी रख सकते हैं। विजय माल्या भारत में धोखाधड़ी और मनी लॉन्ड्रिंग के आरोपों में वांछित है।
Comments are closed.