UP होमगार्ड भर्ती: 41,424 पदों पर आवेदन शुरू, 17 दिसंबर आखिरी तारीख
उत्तर प्रदेश में होमगार्ड विभाग ने 41,424 पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू कर दिए हैं। इनमें 20% पद महिलाओं के लिए आरक्षित हैं। उम्मीदवार 17 दिसंबर तक आधिकारिक वेबसाइट upprpb.in पर आवेदन कर सकते हैं।
आवेदन से पहले OTR अनिवार्य
आवेदन करने से पहले वन टाइम रजिस्ट्रेशन (OTR) पूरा करना जरूरी है।
जिन उम्मीदवारों ने पिछली भर्ती के लिए OTR कराया है, उन्हें दोबारा नहीं करना होगा।
पहली बार आवेदन करने वालों के लिए यह अनिवार्य है।
अब तक एक लाख से ज़्यादा उम्मीदवार OTR करा चुके हैं।
आवेदन शुल्क
सामान्य / OBC / EWS : ₹400
SC / ST : ₹300
बिना शुल्क जमा किए आवेदन स्वीकार नहीं होगा।
इन गलतियों से बचें, वरना आवेदन होगा रिजेक्ट
OTR किए बिना आवेदन न करें — फॉर्म सीधे रद्द होगा।
गलत जानकारी या अधूरे दस्तावेज अपलोड करने पर भी आवेदन रिजेक्ट हो जाएगा।
10वीं पास न होने की स्थिति में फॉर्म मान्य नहीं होगा।
आयु सीमा 18 से 30 वर्ष अनिवार्य है।
चयन और सैलरी
प्रक्रिया में सबसे पहले फिजिकल परीक्षा होगी। चयनित उम्मीदवारों को—
₹600 प्रतिदिन भत्ता
इसके साथ महंगाई भत्ता (DA) भी दिया जाएगा।
होमगार्ड को यूपी पुलिस के साथ विभिन्न ड्यूटी पर तैनात किया जाता है और आवश्यकता अनुसार अन्य विभागों में भी लगाया जा सकता है।
Comments are closed.