सहारनपुर में बिना अनुमति निकला शोक जुलूस, 150 से अधिक पर केस दर्ज

1

ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई के निधन की खबर के बाद नगर में बीती देर रात कुछ लोगों ने शोक जुलूस निकाला। जुलूस के दौरान नारेबाजी की गई और बड़ी संख्या में लोग इसमें शामिल हुए।

यह जुलूस नगर के मुख्य बाजार, नाइयों वाली गली सहित कई मार्गों से होकर गुजरा। पुलिस के अनुसार, कार्यक्रम के लिए पूर्व अनुमति नहीं ली गई थी। थाना इंस्पेक्टर नवीन कुमार सैनी ने बताया कि जिले में बीएनएस की धारा 163 लागू है, जिसके मद्देनज़र पुलिस ने जुलूस को रोकने का प्रयास किया। बिना अनुमति जुलूस निकाले जाने और कानून-व्यवस्था प्रभावित होने की आशंका के आधार पर मामला दर्ज किया गया है।

पुलिस ने असलम, आमिर, बबलू, आरिफ, अफजल, आशू, उमर, तफसील, सलमा, बिलाल, वसी, अकील, रेहान समेत कुल 26 नामजद व्यक्तियों और 150 से अधिक अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों ने कहा है कि मामले की विस्तृत जांच की जा रही है और स्थिति पर नजर रखी जा रही है।

Comments are closed.