पोलैंड एयर शो रिहर्सल में हादसा: F-16 लड़ाकू विमान क्रैश, पायलट की मौत

1

पोलैंड से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। मध्य पोलैंड में गुरुवार को एयर शो की रिहर्सल के दौरान एक F-16 लड़ाकू विमान क्रैश हो गया, जिसमें पायलट की मौत हो गई।

पोलिश वायुसेना का यह विमान नियमित अभ्यास का हिस्सा था। घटना की पुष्टि करते हुए प्रवक्ता एडम स्जलापका ने सोशल मीडिया पर जानकारी दी। पोलिश समाचार एजेंसी पीएपी ने भी पुष्टि की कि दुर्घटनाग्रस्त विमान पोलिश एयर फोर्स का ही था।

यह हादसा एयरशो राडोम 2025 से ठीक पहले हुआ, जो इसी हफ्ते के अंत में आयोजित होना है। फिलहाल हादसे के कारणों की जांच की जा रही है और विस्तृत जानकारी का इंतजार है।

Comments are closed.